छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने आकाश वर्मा
*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने आकाश शर्मा*
*3.86 लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत*
रायपुर *(न्यूज इंडिया नेटवर्क छत्तीसगढ़/सतीश पारख)* छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। आज हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया। आकाश शर्मा अब तक के सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाले अध्यक्ष बने। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा हो गयी है। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है। विनोद कश्यप रायपुर जिला अध्यक्ष बने। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम भी आज घोषित किए गये हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में चुनाव हुए थे, जिसके बाद काउंटिंग हुई। काउंटिंग में आकाश शर्मा ने करीब 4 लाख के अंतर से जीत दर्ज की। समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष बने। आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष बने। उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा बने। सजल चंद्राकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष बने।
कांकेर जिले में आकाश शर्मा खेमे की जीत, अमन मंडावी को जीत हासिल हुई। कोंडा गांव जिले में मोहन मरकाम का दबदबा कायम। जिला अध्यक्ष बने पीताम्बर नाग। प्रेमशीला शीला मंडावी बनी प्रदेश महासचिव प्रदेश में एसटी वर्ग में सर्वाधिक वोट प्राप्त किया हासिल।दुर्ग जिला से मंत्रियों की पसंद को हराकर जयंत देशमुख दुर्ग जिला ग्रामीण युवक कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुवे।
Post Comment
कोई टिप्पणी नहीं